उत्तराखंड: कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सड़क पर बैठ किया उपवास, सरकार से की ये मांग

उत्तराखंड सरकार पर आपदा पीड़ितों की सहायता न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज प्रदेश भर में उपवास किया। देहरादून में पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जुलूस की शक्ल में सचिवालय कूच किया। सचिवालय से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेसजन वहीं सड़क पर बैठ गए और एक घंटे तक सांकेतिक उपवास किया।

मालूम हो कि, कांग्रेस ने सरकार को पांच दिन के भीतर सभी आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने और उनके रहने की व्यवस्था करने की मांग की थी। इस अवधि के बाद आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। वो पांच दिन बीते रोज खत्म हो गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम रावत ने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह से नाकाम रही हैं। आपदा पीड़ित लोगों के रहने और खाने तक का पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाया है। आर्थिक सहायता तो बहुत दूर की बात है। यदि सरकार ने जल्द निर्णय न किया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button