आलीगांव में 700-800 मकानों पर कार्रवाई की तैयारी, तीन दिन में घर खाली करने का नोटिस

दिल्ली सरकार ने आगामी रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा के आयोजन की तैयारियों के लिए तीन विशेष समितियों का गठन किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर गठित इन समितियों में मंत्रियों, विधायकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समितियां आयोजन स्थलों पर सुविधाओं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी।

रामलीला समिति की कमान रविंद्र इंद्राज सिंह को

रामलीला आयोजनों के लिए गठित समिति की अध्यक्षता समाज कल्याण, एससी-एसटी कल्याण, सहकारिता एवं निर्वाचन मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह करेंगे। समिति में विधायक अशोक गोयल, अनिल कुमार शर्मा, श्याम शर्मा, संजय गोयल और संदीप सहरावत को सदस्य बनाया गया है।

समिति का काम रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप देना और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जरूरी एनओसी दिलाना होगा। इसके अलावा पानी, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन, सुरक्षा, मोबाइल शौचालय, यातायात प्रबंधन, सफाई और फॉगिंग जैसी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।

आयोजन स्थलों पर बिजली कनेक्शन और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी समिति की होगी।

दुर्गा पूजा समिति की कमान कपिल मिश्रा को

दुर्गा पूजा के लिए गठित समिति की अध्यक्षता कानून एवं न्याय, श्रम, रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे। विधायक शिखा रॉय और नीरज बसोया के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भट्टाचार्य, देवदत्त भारद्वाज और अरुण मुखर्जी समिति के सदस्य होंगे।

समिति पूजा स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिजली, चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात और स्वच्छता की निगरानी करेगी। दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम या अस्थायी तालाबों की व्यवस्था और विसर्जन के बाद सफाई सुनिश्चित करना भी समिति की जिम्मेदारी होगी।

छठ पूजा की तैयारियों की जिम्मेदारी भी कपिल मिश्रा को

छठ पूजा की तैयारियों के लिए गठित समिति की अध्यक्षता भी मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे। समिति में विधायक अभय कुमार वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, संदीप सहरावत और दीपक चौधरी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ओझा को सदस्य बनाया गया है।

समिति छठ घाटों और आयोजन स्थलों पर पानी, चिकित्सा, एंबुलेंस, अग्निशमन, मोबाइल शौचालय, सुरक्षा, यातायात, सफाई और फॉगिंग जैसी व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी। घाटों पर बिजली कनेक्शन और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी समिति की होगी।

समय पर पूरी होंगी सभी व्यवस्थाएं: CM रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा दिल्ली की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता से जुड़े महत्वपूर्ण पर्व हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि इन आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता से जुड़ी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने और आयोजन स्थलों पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।

Related Articles

Back to top button