School Closed: यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया फैसला

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। अमेठी और सुल्तानपुर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 31 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।
अमेठी में कक्षा 8 तक स्कूल बंद
अमेठी में जिलाधिकारी के निर्देश पर अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी की गई है।
यह आदेश 31 अगस्त के लिए लागू रहेगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूलों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
सुल्तानपुर में भी छुट्टी घोषित
सुल्तानपुर में भी भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।
FLN प्रशिक्षण जारी रहेगा
अमेठी में स्कूलों की छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए है। जिले के सभी विकासखंडों में पहले से चल रहा FLN प्रशिक्षण अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा।
प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।





