खाने-पीने के उत्पादों पर झूठे दावों की पोल खुली! FSSAI की कार्रवाई से कंपनियों में हड़कंप

खाने-पीने के उत्पादों पर बड़े-बड़े दावे करने वाली कंपनियों पर अब FSSAI ने सख्ती बढ़ा दी है। भ्रामक स्वास्थ्य, पोषण और उत्पाद संबंधी दावों को लेकर नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों को अपने विज्ञापन हटाने, पैकेजिंग बदलने और कुछ उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने तक की कार्रवाई करनी पड़ी है।

दरअसल, FSSAI का कहना है कि खाद्य उत्पादों के लेबल और विज्ञापनों में ऐसी जानकारी नहीं दी जानी चाहिए, जिससे ग्राहक गुमराह हों। इसी कार्रवाई के तहत Mondelez India को भ्रामक स्वास्थ्य और पोषण संबंधी दावों पर कार्रवाई के बाद अपने संबंधित दावे और विज्ञापन हटाने पड़े। वहीं Amway India ने अपने उत्पादों की पैकेजिंग और प्रचार सामग्री से “100%” जैसे दावों को हटाने की बात कही है।

FSSAI की कार्रवाई सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। हाल के महीनों में खाद्य और पेय कंपनियों को भ्रामक विज्ञापनों, गलत दावों और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नियामक का कहना है कि उपभोक्ताओं को उत्पादों के बारे में सही, स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी मिलनी चाहिए और भ्रामक दावों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button