UP Politics: चुनावी रण से पहले अयोध्या में सपा की सक्रियता, अखिलेश बोले- ‘पवन पांडेय जीतकर आएंगे’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अयोध्या सीट पर अपने चुनावी संकेत साफ कर दिए हैं। लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित ब्राह्मण (प्रबुद्ध) सम्मेलन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय को लेकर बड़ा बयान दिया।

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि “इस बार आप अयोध्या से जीतकर आएंगे।” उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में पवन पांडेय की संभावित उम्मीदवारी पर मजबूत संकेत माना जा रहा है।

पवन पांडेय वर्ष 2012 में अयोध्या सीट से विधायक चुने गए थे और अखिलेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें सपा नेतृत्व का करीबी नेता माना जाता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समाजवादी पार्टी अब अपने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण के साथ-साथ ब्राह्मण और अन्य सवर्ण मतदाताओं को भी साधने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया।

अयोध्या जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर चुनाव से काफी पहले सपा की सक्रियता यह संकेत देती है कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और भाजपा को सीधी चुनौती देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button