SVC63 में सलमान खान की एंट्री तय? फीस विवाद पर मेकर्स का बयान, शूटिंग टाइमलाइन भी आई सामने

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘SVC63’ को लेकर चल रही फीस संबंधी अटकलों पर निर्माताओं ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने अभिनेता की फीस कम किए जाने की खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस घटाकर 70 करोड़ रुपये कर दी है। हालांकि, निर्माताओं ने स्पष्ट किया कि ऐसी सभी खबरें तथ्यहीन हैं और उनका पूरा ध्यान फिल्म को बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने पर है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की अगली शूटिंग 6 अगस्त से मुंबई में शुरू होगी। करीब छह सप्ताह तक चलने वाले इस शेड्यूल में बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस और सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट के साथ भीड़ वाले दृश्य फिल्माए जाएंगे। शुरुआत में इस हिस्से की शूटिंग हैदराबाद में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।

मेकर्स की योजना सितंबर तक इस शेड्यूल को पूरा करने और अक्टूबर तक फिल्म के अधिकांश एक्शन दृश्यों की शूटिंग खत्म करने की है। फिल्म का निर्देशन वाम्शी पैडिपल्ली कर रहे हैं।

‘SVC63’ को ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म के जरिए सलमान खान पहली बार अभिनेत्री नयनतारा के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button