वीकेंड का मिला जबरदस्त फायदा, स्पाइडर मैन 4 ने चार दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। टॉम हॉलैंड स्टारर यह फिल्म रिलीज के पहले चार दिनों में 246.08 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वीकेंड का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है।

फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई 49.35 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे दिन वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 70.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन यानी रविवार को शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 65.88 करोड़ रुपये की कमाई की। देर रात तक इन आंकड़ों में बदलाव संभव है।

भारत में फिल्म को सभी प्रमुख भाषाओं में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक अंग्रेजी संस्करण ने 136.11 करोड़ रुपये, हिंदी ने 86.56 करोड़ रुपये, तमिल ने 12.14 करोड़ रुपये, तेलुगु ने 10.92 करोड़ रुपये, मलयालम ने 22 लाख रुपये और कन्नड़ संस्करण ने 13 लाख रुपये का कारोबार किया है।

निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन की इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर उर्फ स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी ‘नो वे होम’ की घटनाओं के बाद शुरू होती है, जहां पीटर पार्कर एक नए खतरे का सामना करता है। दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी के चलते फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button