सरकारी नौकरी का मौका! SPMCIL ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत आईटी, मानव संसाधन (HR), वित्त एवं बिक्री, मटेरियल मैनेजमेंट, राजभाषा (OL) और सुरक्षा समेत विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक, बीई/बीटेक, एमसीए, एमबीए, सीए/आईसीडब्ल्यूए या अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव आवश्यक है।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹200 सूचना शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका वेटेज 75 प्रतिशत होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसका वेटेज 25 प्रतिशत रहेगा। अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- SPMCIL की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
- Apply Online लिंक पर क्लिक कर नया पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।





