राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति मामला: आज हाईकोर्ट में सुनवाई, सबकी नजरें कोर्ट के रुख पर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच सोमवार को अहम सुनवाई करेगी। इस मामले में पहले अदालत ने सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ED) समेत 10 केंद्रीय एजेंसियों को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे।

यह मामला कोर्ट की निगरानी में चल रही जांच से जुड़ा है। पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 12 मई 2026 को संबंधित केंद्रीय एजेंसियों से मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। आज की सुनवाई में इन्हीं रिपोर्टों और जांच की प्रगति पर अदालत की नजर रहेगी।

मामले की सुनवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी नजरें टिकी हैं, क्योंकि इससे आगे की जांच प्रक्रिया और अदालत की अगली दिशा तय हो सकती है।

Related Articles

Back to top button