Rajasthan High Court Recruitment 2026: स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी/अंग्रेजी) और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) के कुल 163 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 22 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान, राजस्थानी बोलियों की सामान्य जानकारी तथा RSCIT, O-Level, COPA, DPCS, कंप्यूटर डिप्लोमा या समकक्ष कंप्यूटर योग्यता होना भी आवश्यक है। चयन के समय अभ्यर्थियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं, आरक्षित पूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी (क्रीमी लेयर), एमबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एमबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 600 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले शॉर्टहैंड (आशुलेखन) परीक्षा, इसके बाद कंप्यूटर स्पीड एवं दक्षता परीक्षा और अंत में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

वेतन की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि में 23,700 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 33,800 रुपये से 1,06,700 रुपये प्रतिमाह तक नियमित वेतन दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button