निकाह का वादा कर दो साल तक किया यौन शोषण, साथ छोड़ने पर आरोपी फरदीन पर केस

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी फरदीन समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पीड़िता के पिता के अनुसार, फरदीन ने उनकी बेटी को प्रेम संबंध में फंसाया और शादी का भरोसा देकर करीब दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह लगातार शादी का वादा करता रहा, लेकिन बाद में कथित तौर पर किसी दूसरी युवती के संपर्क में आने के बाद शादी से मुकर गया।

परिजनों का आरोप है कि जब पीड़िता इस संबंध में फरदीन के घर बात करने पहुंची तो वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के दौरान फरदीन ने थाने में शादी के लिए सहमति जताई थी, लेकिन जब कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, तब वह गांव छोड़कर फरार हो गया।

इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने फरदीन, अंजुम और इमामुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई जारी है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button