ईरान पर बड़ा हमला होगा? ट्रंप बोले- 1000 मिसाइलें तैयार, वेस्ट एशिया में बढ़ा युद्ध का खतरा

West Asia Conflict LIVE: ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- ‘जरूरत पड़ी तो 1000 मिसाइलें दागी जाएंगी’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिकी हितों या उन पर किसी भी तरह का हमला हुआ, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर ईरान पर 1000 मिसाइलें दागी जा सकती हैं और अमेरिकी सेना लंबे समय तक सैन्य अभियान चलाने में सक्षम है।
इससे पहले अमेरिका ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए सुरक्षित और खुला रखने की मांग की। अमेरिका ने कहा कि जहाजों पर हमले और किसी भी प्रकार का शुल्क तत्काल बंद किया जाए, अन्यथा ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।





