अलीगंज अग्निकांड केस में आज फिर सुनवाई, ध्वस्तीकरण नोटिस पर आमने-सामने होंगे पक्ष

अलीगंज अग्निकांड: ध्वस्तीकरण नोटिस पर आज फिर सुनवाई, बिल्डिंग मालिक के जवाब पर होगी बहस

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई को लेकर आज एक बार फिर सुनवाई होगी। मामले में बिल्डिंग मालिक को नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए एक दिन का समय दिया गया था। अब एलडीए के विहित अधिकारी की कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलों पर बहस होगी।

22 जून को अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एक एनिमेशन सेंटर की बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि इमारत में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और निर्माण नियमों का भी उल्लंघन किया गया था।

मंगलवार को हुई पहली सुनवाई में कोई फैसला नहीं हो सका था। बिल्डिंग मालिक की ओर से नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन कोर्ट ने केवल एक दिन की मोहलत दी।

बुधवार को बिल्डिंग मालिक के वकील ने जवाब दाखिल करते हुए मांग की कि नई भवन निर्माण उपविधि के तहत निर्माण को वैध घोषित किया जाए या इस मुद्दे पर विस्तृत बहस के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। अब गुरुवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान ध्वस्तीकरण नोटिस पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Related Articles

Back to top button