करेंट अफेयर्स 19 जून: नागपुर में डिफेंस प्रोजेक्ट को मंजूरी, भारतीय एयरपोर्ट्स ने बनाई वैश्विक पहचान

करेंट अफेयर्स 19 जून: अमेरिका-ईरान शांति समझौता, नागपुर में डिफेंस प्रोजेक्ट और दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के दो नाम
सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 19 जून के प्रमुख करेंट अफेयर्स में अंतरराष्ट्रीय राजनीति, रक्षा, खेल और व्यापार जगत से जुड़े अहम घटनाक्रम शामिल हैं।
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त करने से जुड़े समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत युद्धविराम, लेबनान में संघर्ष समाप्त करने, होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है।
मनप्रीत सिंह बने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय हॉकी खिलाड़ी
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने जर्मनी के खिलाफ FIH प्रो लीग मुकाबले में अपना 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप तिर्की के 412 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
नागपुर में बनेगा मिलिट्री व्हीकल और मिसाइल सिस्टम के लिए एल्युमीनियम प्लांट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र के नागपुर में यंत्र इंडिया लिमिटेड की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 10,000 टन क्षमता वाले एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्रेस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना में मिलिट्री व्हीकल, मिसाइल सिस्टम, एयरक्राफ्ट स्ट्रक्चर और नेवल प्लेटफॉर्म के लिए जरूरी स्वदेशी कॉम्पोनेंट्स तैयार किए जाएंगे। इससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।
दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के दो एयरपोर्ट शामिल
अंतरराष्ट्रीय डिजाइन पुरस्कार ‘प्रिक्स वर्साय 2026’ द्वारा जारी सूची में भारत के नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट को दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल किया गया है। चयन में डिजाइन, यात्री अनुभव, नवाचार, पर्यावरणीय दृष्टिकोण और सांस्कृतिक पहचान को आधार बनाया गया।
15 जुलाई से लागू होगा भारत-यूके व्यापार समझौता
भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) 15 जुलाई 2026 से लागू होगा। इस समझौते के बाद भारत के लगभग 99% निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जिससे टेक्सटाइल, लेदर, फार्मा और इंजीनियरिंग सेक्टर को बड़ा फायदा होगा।
आज का इतिहास
- 1623: फ्रांसीसी गणितज्ञ और दार्शनिक ब्लेज पास्कल का जन्म।
- 1871: हिंदी सेवक और स्वतंत्रता सेनानी माधवराव सप्रे का जन्म।
- 1885: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी फ्रांस से न्यूयॉर्क पहुंची।
- 1963: सोवियत अंतरिक्ष यात्री वैलेंटिना टेरेश्कोवा अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला बनीं।





