फिटनेस से छाए सलमान खान, आमिर खान ने एब्स देखकर किया रिएक्ट

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने और ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर मुंबई में एक खास सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, जूही चावला और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
इवेंट में सलमान खान अपने नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक में नजर आए, जिसने सभी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तुलना फिल्म ‘तेरे नाम’ के हेयरस्टाइल से की जा रही है।
रेड कार्पेट पर आमिर और सलमान ने साथ में पोज दिए। इस दौरान पैपराजी के लगातार निर्देश देने पर सलमान ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जिसे देखकर आमिर खान भी हंस पड़े। दोनों सितारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में ‘लगान’ की पूरी टीम भी मौजूद रही। काजोल, किरण राव, रेखा, जूही चावला, सान्या मल्होत्रा, अली फजल, ऋचा चड्ढा, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरा खान और नूपुर शिखरे समेत कई सितारों ने इस खास मौके पर शिरकत की।
गौरतलब है कि आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी ‘लगान’ 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म ऑस्कर के बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में भी नामांकित हुई थी और भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में गिनी जाती है।





