सोनार किले से मोहित हुईं इवांका ट्रम्प, बोलीं- जैसलमेर की संस्कृति और स्वागत अविस्मरणीय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प और उनके पति माइकल बोलोस सोमवार सुबह जैसलमेर से विशेष चार्टर विमान के जरिए गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हो गए। जैसलमेर प्रवास के दौरान दोनों ने सोनार किला सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और राजस्थानी संस्कृति व मेहमाननवाजी का अनुभव लिया।

सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच टिफनी ट्रम्प, माइकल बोलोस और उनका काफिला जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से वे विशेष चार्टर विमान से जामनगर के लिए रवाना हुए। पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं।

भारत दौरे के दौरान टिफनी ट्रम्प ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, आगरा के ताजमहल और जैसलमेर के प्रसिद्ध सोनार किले का भ्रमण किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

टिफनी ने इंस्टाग्राम और एक्स पर सोनार किले, सूर्यगढ़ होटल और जैसलमेर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलक दिखाई। उन्होंने राजस्थानी परंपरा के तहत हुए स्वागत, घूमर नृत्य और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के वीडियो भी पोस्ट किए। रविवार रात आयोजित विशेष डिनर में टिफनी और माइकल ने कालबेलिया नृत्य, लोकगीत और सूफी संगीत का आनंद लिया।

जैसलमेर प्रवास के दौरान दोनों ने यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल सोनार किले का भ्रमण किया। पीले पत्थरों से निर्मित इस ऐतिहासिक किले की वास्तुकला और इतिहास ने उन्हें प्रभावित किया।

टिफनी ट्रम्प ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के साथ भी तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने सर्जियो गोर को अपना दोस्त बताया। पूरी यात्रा के दौरान सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे।

जैसलमेर पुलिस और प्रशासन ने एयरपोर्ट, होटल और पर्यटन स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। टिफनी ट्रम्प, माइकल बोलोस और सर्जियो गोर ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और राजस्थानी मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए इस यात्रा को यादगार बताया।

Related Articles

Back to top button