रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर पाकिस्तानी पत्रकार का बयान, बोले- फिल्म में दिखाया गया दौर हकीकत है

पाकिस्तान के कराची में जन्मे पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजाकिया ने दावा किया है कि फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखाई गई घटनाएं वास्तविकता पर आधारित हैं। एक टॉक जर्नलिज्म कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस दौर और परिस्थितियों को दिखाया गया है, वे उसके प्रत्यक्ष गवाह रहे हैं।

आरिफ आजाकिया ने कहा, “मैं कराची में चुनाव जीतकर मेयर बना था। जिस समय की कहानी ‘धुरंधर’ में दिखाई गई है, उस दौरान मैं वहीं मौजूद था। मेरा जन्म और पालन-पोषण कराची के ल्यारी इलाके में हुआ है, इसलिए मैं कह सकता हूं कि फिल्म में दिखाई गई हर बात सच है।”

उन्होंने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि उनके माता-पिता गुजरात के जूनागढ़ में जन्मे थे और वे खुद को पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारतीय मूल का मानते हैं।

आरिफ ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे क्षेत्रों में मानवाधिकार मुद्दों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन इलाकों की कई महत्वपूर्ण घटनाओं और समस्याओं को अंतरराष्ट्रीय मीडिया में पर्याप्त कवरेज नहीं मिलती।

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की कहानी कराची के ल्यारी इलाके में सक्रिय अपराधी गिरोहों और गैंगवार की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जाती है। दोनों फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार सफलता हासिल हुई।

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी समेत कई कलाकार नजर आए। दोनों फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया था और इन्हें जियो स्टूडियोज तथा B62 स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित किया गया था।

Related Articles

Back to top button