‘कैसे अनपढ़ों जैसी बात कर रही है सरकार?’ NEET फैसले पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

NEET प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में वायुसेना के इस्तेमाल पर केजरीवाल का हमला

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार की तैयारियों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं के बाद सरकार प्रश्नपत्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल के विकल्प पर विचार कर रही है।

इस प्रस्तावित व्यवस्था पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पेपर लीक रोकने के लिए वायुसेना के जहाजों का इस्तेमाल करने की बात की जा रही है, लेकिन इससे पेपर लीक कैसे रुकेगा। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी बातें समझ से परे हैं।

गौरतलब है कि नीट-यूजी 2026 परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद केंद्र सरकार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के उपायों पर काम कर रही है। इसी क्रम में 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

सरकार की इस रणनीति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, जिसमें विपक्ष परीक्षा प्रबंधन को लेकर केंद्र पर निशाना साध रहा है।

Related Articles

Back to top button