सलमान खान के सामने हाथ जोड़ता दिखा पैपराजी, वीडियो वायरल

Salman Khan और पैपराजी के बीच हाल ही में हुआ विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। मंगलवार को हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैपराजी पर नाराज होने के बाद सलमान खान हाल ही में फिल्म Raja Shivaji की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, जहां फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी मांगी।

सलमान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और जोर-जोर से “सॉरी भाईजान” कहने लगे। इसके बाद सलमान ने भी मुस्कुराते हुए उनकी माफी स्वीकार कर ली और कैमरे के सामने पोज दिए। पार्टी में फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर Riteish Deshmukh भी मौजूद रहे।

दरअसल, मंगलवार को हिंदुजा अस्पताल से निकलते समय सलमान खान पैपराजी के शोर और उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ के नाम चिल्लाने पर भड़क गए थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार कई पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की थी। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि अगर कोई उनकी परेशानी से पैसा कमाना चाहता है तो करता रहे, लेकिन जिंदगी फिल्म से ज्यादा जरूरी है।

सलमान ने एक पोस्ट में यह भी लिखा था, “साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला।” वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा था, “ऐसे मैं सौ जला दूंगा।” उनके इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर विवाद काफी बढ़ गया था।

अब वायरल वीडियो में पैपराजी सलमान से माफी मांगते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद मामला शांत होता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button