अस्पताल के बाहर गुस्से में दिखे सलमान खान, पैपराजी से हुई तीखी बहस

बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan मंगलवार को एक करीबी से मिलने मुंबई के Hinduja Hospital पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल के बाहर मौजूद पैपराजी पर वह भड़क गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान गुस्से में मीडिया को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।
अस्पताल से लौटने के बाद सलमान खान ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लगातार चार पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि अगर कोई उनकी पीड़ा का मजाक बनाकर उससे पैसा कमाना चाहता है तो करता रहे, लेकिन यह उनकी निजी जिंदगी है।
एक अन्य पोस्ट में सलमान ने लिखा, “60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूं, ये याद रख लेना।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी के परिवार का सदस्य अस्पताल में हो, तो ऐसी स्थिति में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान की नाराजगी के बाद कुछ पैपराजी उनसे माफी मांगते नजर आए। इस दौरान अभिनेता ने गुस्से में कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।
बता दें कि हाल ही में अभिनेता Govinda के बॉडीगार्ड्स और पैपराजी के बीच भी बहस का मामला सामने आया था। उस दौरान गोविंदा को खुद बीच-बचाव करना पड़ा था।





