प्रयागराज में गर्मी का कहर, जू में हाथियों को बार-बार नहलाया जा रहा

यूपी में आंधी और बारिश का दौर थमने के बाद अब भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रविवार सुबह से अधिकांश शहरों में तेज धूप निकली रही और हवा की रफ्तार कम होने से उमस का एहसास भी बढ़ गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। वहीं 20 मई से गर्मी और ज्यादा तीखे तेवर दिखा सकती है।

भीषण गर्मी से राहत के लिए कई जगह विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कानपुर में सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रयागराज पुलिस लाइन के अस्तबल में घोड़ों के लिए कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है। वहीं गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथियों को बार-बार नहलाकर गर्मी से राहत दी जा रही है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बांदा लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बिजनौर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related Articles

Back to top button