मेरी हाइट से डरते थे हीरो, पूजा बत्रा ने सुनाया करियर का दर्द

अभिनेत्री Pooja Batra ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लंबी हाइट की वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। पूजा बत्रा ने कहा कि कई अभिनेता नहीं चाहते थे कि उनकी हीरोइन उनसे लंबी दिखे, जिसके कारण उन्हें फिल्मों में कास्ट नहीं किया गया।
Pooja Batra ने 1997 में रिलीज हुई Virasat से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पूजा कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन सफल शुरुआत के बावजूद उनका फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका।
एक इंटरव्यू में पूजा बत्रा ने कहा कि उस दौर में कई एक्टर्स अपनी हाइट को लेकर असहज महसूस करते थे। वह चाहते थे कि स्क्रीन पर हीरोइन उनसे छोटी दिखे। अभिनेत्री के मुताबिक, कई बार इसी वजह से उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया गया।





