बारिश के चलते अलवर में नहीं बढ़ी तपिश, मौसम हुआ सुहावना

अलवर में तीन दिन की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार सुबह मौसम बदल गया। शहर में घने बादल छाने और हल्की हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। धूप का असर कम होने के कारण तापमान सामान्य बना हुआ है, हालांकि उमस अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

पिछले कई दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उमस के कारण लोग पसीने से परेशान रहे। इससे पहले जिले में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने से भी गर्मी से राहत मिली थी। मई में अब तक जेठ जैसी भीषण गर्मी नहीं पड़ी है, जिससे आमजन को काफी राहत मिली है।

अप्रैल महीने में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन मई में मौसम लगातार बदलता रहा। सोमवार सुबह से अलवर शहर में घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। जेल चौराहे सहित कई इलाकों में मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button