हमीरपुर हादसे से दहले लोग, रोते-बिलखते परिजनों ने दी अंतिम विदाई

उत्तर प्रदेश के Hamirpur जिले में यमुना नदी में हुए नाव हादसे के बाद पांच परिवारों में मातम पसरा हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों की शुक्रवार को अलग-अलग गांवों में अंतिम विदाई दी गई। एक साथ उठीं छह अर्थियों ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।
कुरारा थाना क्षेत्र के कुतूपुर पटिया गांव के पास यमुना नदी में नाव पलटने से छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद शुक्रवार को कहीं शवों का अंतिम संस्कार किया गया तो कहीं दफन और जल प्रवाह की रस्में निभाई गईं।
मृतकों में मासूम बच्चे भी शामिल थे। कुछ गांवों में छोटे बच्चों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जबकि एक स्थान पर मां और बेटे को एक साथ मिट्टी दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों, खासकर महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। गांवों में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों की आंखें नम दिखाई दीं।





