Bengal Chunav Result Live: रुझानों में भाजपा को बढ़त, तृणमूल पिछड़ी, खेला बदलने के संकेत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। राज्य की 293 सीटों पर हो रही गिनती में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती नजर आ रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस पीछे चल रही है।
शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे
सुबह करीब 9:42 बजे तक के रुझानों के अनुसार:
- भाजपा: 135 सीटों पर आगे
- तृणमूल कांग्रेस: 107 सीटों पर आगे
इन रुझानों ने राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव होने के संकेत दे दिए हैं।
कड़ी सुरक्षा में मतगणना
राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। इस चुनाव में कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
प्रमुख सीटों पर स्थिति
- बांकुड़ा, ओंडा और कालना जैसी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं
- दुर्गापुर पूर्व और पश्चिम में भी भाजपा आगे
- वहीं कस्बा और देगंगा जैसी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है
- क्या बदल जाएगा सत्ता का समीकरण?
इस बार का चुनाव बेहद आक्रामक रहा, जिसमें Mamata Banerjee की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली।
अब सवाल यही है कि क्या तृणमूल चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या भाजपा पहली बार राज्य में सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।





