Narendra Modi आज Siliguri में गरजेंगे, विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री Narendra Modi आज दोपहर 1 बजे West Bengal के Siliguri में एक विशाल ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे। इस महीने के अंत में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह जनसभा काफी अहम मानी जा रही है। राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है और इस रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक ही दिन में राज्य के विभिन्न जिलों में तीन बड़ी चुनावी रैलियां की थीं। शनिवार शाम को उन्होंने सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा में भव्य रोड शो भी किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सड़क के दोनों ओर खड़े समर्थकों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री शुरुआत में गाड़ी की आगे की सीट पर बैठकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए। बाद में वे गाड़ी की खिड़की से बाहर झुककर समर्थकों का अभिवादन करने लगे। उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ भी देखा गया, जिससे समर्थकों का उत्साह और बढ़ गया।
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 500 से अधिक रैलियां और सभाएं आयोजित करने की योजना बनाई है। पार्टी ने अपने केंद्रीय और राज्य स्तर के कई बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा है। इसके अलावा 15 अप्रैल से भाजपा रोजाना मीडिया वार्ता भी करेगी, जिसमें पार्टी अपने घोषणापत्र और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएगी। इसमें सांस्कृतिक पहचान, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण और विकास जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया जाएगा।





