यूजर्स बोले वनवास सीन ही फिल्म की जान, रामायण को लेकर बढ़ा क्रेज

फिल्म निर्देशक Nitesh Tiwari की आगामी फिल्म Ramayana का पहला टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिसके बाद से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े वीडियो और Ranbir Kapoor के क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सबसे इमोशनल सीन पर क्या बोले नितेश तिवारी
नितेश तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का सबसे भावुक सीन भगवान राम के वनवास का होगा। उन्होंने कहा कि यह सीन उनके दिल के बेहद करीब है और वह इसे देखकर हर बार भावुक हो जाते हैं। निर्देशक के मुताबिक, “कोई नहीं चाहता कि राम अयोध्या छोड़कर जाएं, और यही भावना इस सीन को खास बनाती है।”
दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को उत्साहित
नितेश तिवारी ने कहा कि वह खासतौर पर इस सीन पर सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक भी इस दृश्य से उतने ही प्रभावित होंगे, जितना वह खुद होते हैं।
यूजर्स को भी पसंद आया वनवास सीन
फिल्म के टीजर में वनवास सीन की झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस सीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि अयोध्या का गहरे नीले रंग में डूबा होना और राम, सीता, लक्ष्मण का सुनहरी रोशनी में दिखना बेहद प्रतीकात्मक है—मानो प्रकाश भी उनके साथ शहर छोड़ रहा हो।
वहीं, एक अन्य यूजर ने कैमरा एंगल की तारीफ करते हुए कहा कि यह सीन दर्शकों को अयोध्या की जनता का हिस्सा बना देता है, जिससे भावनात्मक जुड़ाव और गहरा हो जाता है।





