Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोबाल फिर चर्चा में, भाई के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Bigg Boss 17 फेम यूट्यूबर Anurag Dobhal इन दिनों पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उनके भाई कलम ने भी सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर इस विवाद को और हवा दे दी है।
इंस्टाग्राम पेज ‘कलम इंक’ के स्टोरी सेक्शन में शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया, “ऊपर वाला सब जानता है। जो गलत करेगा, उसे उसके कर्मों का फल जरूर मिलेगा। बाकी सब भगवान के ऊपर है। आदमी बनो और अपने माता-पिता का ख्याल रखो।” इस पोस्ट को कई लोग अनुराग डोभाल पर तंज के तौर पर देख रहे हैं।
इस पारिवारिक विवाद के बीच अनुराग के भाई ने कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए, जिनमें दावा किया गया है कि अनुराग ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक अनुराग डोभाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने एक भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई हैं और वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, जबकि कई लोग अनुराग के समर्थन में भी नजर आ रहे हैं।





