डालिंब में बदला अंदाज, पंचायत के इस स्टार को पहचानना हुआ मुश्किल

ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। गहरे और रहस्यमयी अंदाज वाला यह लुक दर्शकों को ‘कांतारा’ जैसी इंटेंस वाइब देता है, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज इसमें नजर आ रहे अभिनेता हैं, जिन्हें पहचान पाना पहली नजर में आसान नहीं है।
दरअसल, पोस्टर में दिख रहे अभिनेता कोई और नहीं बल्कि Jitendra Kumar हैं, जिन्हें दर्शक Panchayat के ‘जीतू भैया’ के रूप में जानते हैं। ‘डालिंब’ में उनका लुक और अंदाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। सरल और सहज किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले जितेंद्र इस बार एक गहरे और जटिल भूमिका में दिखाई देंगे।
‘डालिंब’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर-ड्रामा फिल्म है, जो यादों, सच्चाई और भ्रम के बीच की धुंधली रेखा को तलाशती है। पोस्टर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी भावनात्मक और मानसिक उलझनों से भरी होगी। इस फिल्म के जरिए जितेंद्र कुमार अपनी स्थापित छवि से हटकर एक चुनौतीपूर्ण और दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे।
फिल्म में उनके साथ Priya Bapat, Kshitee Jog, केविन डेव, साई प्रसाद, हरिश कुलकर्णी और सागर यादव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ‘डालिंब’ का निर्देशन प्रिया एवन ने किया है, जो इस फिल्म से फीचर डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म जल्द ही ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी।





