महवश के बाद चहल के साथ लिंकअप की अटकलें तेज, सोशल मीडिया पर चर्चा

पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की पूर्व प्रतियोगी शेफाली बग्गा का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को हाल ही में मुंबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके लिंकअप की अटकलें तेज हो गईं। इससे पहले चहल का नाम आरजे महवश के साथ भी जुड़ चुका है।

इन्हीं अटकलों के बीच शेफाली उस वक्त नाराज हो गईं, जब सोशल मीडिया पर चहल के साथ उनकी, आरजे महवश और धनश्री की एक एआई (AI) फोटो वायरल हुई। इस फोटो को लेकर शेफाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोल्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लिखा, “यह बहुत घटिया है। जिस तरह से ट्रोल्स लड़कियों के साथ बर्ताव करते हैं, वह बेहद शर्मनाक है। अपनी जिंदगी जियो। यह आपकी खराब मानसिकता दिखाता है।”

हालांकि, इस पोस्ट पर अब तक आरजे महवश या चहल की पूर्व पत्नी धनश्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शेफाली बग्गा और युजवेंद्र चहल को मुंबई में पैपराजी ने अलग-अलग कैमरे में कैद किया था। जब दोनों से साथ पोज देने को कहा गया, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शेफाली बग्गा म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं और एंकर के तौर पर भी सक्रिय रही हैं। उन्हें आईपीएल मैचों में एंकरिंग करते देखा गया है, वहीं साल 2025 में वह शो ‘लव वेंचर’ को को-होस्ट करती नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button