सेंसर बोर्ड ने जारी की धुरंधर 2 टीज़र की डिटेल्स, टाइटल और रनटाइम का हुआ खुलासा

‘धुरंधर 2’ की घोषणा के बाद से ही रणवीर सिंह के फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीज़र सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ अटैच किया गया है। रिलीज से पहले ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने टीज़र को सर्टिफिकेट दे दिया है।

सेंसर बोर्ड का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीज़र का पूरा टाइटल ‘धुरंधर 2 – द रिवेंज’ है। टीज़र की अवधि 1 मिनट 48 सेकंड रखी गई है। CBFC ने इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है, यानी इसे सिर्फ 18 साल से ऊपर के दर्शक ही देख सकेंगे।

कहां देख सकेंगे ‘धुरंधर 2’ का टीज़र

फिल्म का टीज़र फिलहाल ऑनलाइन रिलीज नहीं किया जाएगा। इसे केवल सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि इससे फिल्म का प्रमोशन बड़े स्तर पर होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक आदित्य धर ने पहली फिल्म के एंड-क्रेडिट सीन को एडिट कर इस टीज़र को तैयार किया है।

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज के दिन इसका मुकाबला कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ से होगा।

Related Articles

Back to top button