ठाणे में आतंक फंडिंग नेटवर्क पर शिकंजा, ED–ATS की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता (ATS) ने संदिग्ध आतंकी फंडिंग मामले में गुरुवार को ठाणे जिले के पडघा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, भिवंडी के पडघा में सुबह से कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि यह रेड पहले की गई कार्रवाई और मिले इनपुट्स के आधार पर की जा रही है। इससे पहले भी पडघा के बोरिवली गांव में छापे मारे गए थे। वर्तमान छापेमारी में कई संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है और ED संदिग्ध पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। इस दौरान ATS एजेंसी की जांच में सहयोग कर रही है।

जून की रेड में मिले थे अहम सुराग

इस साल जून में ATS ने ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर पडघा के बोरिवली क्षेत्र में 22 घरों पर बड़ी छापेमारी की थी। इनमें स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नचन और अन्य संदिग्ध सदस्य शामिल थे।
उस कार्रवाई में 19 मोबाइल फोन और कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी।

NIA की पुरानी कार्रवाई से भी जुड़ रही कड़ियां

करीब दो साल पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में पडघा क्षेत्र में कई छापेमारी की थी। इन्हीं कार्रवाइयों के चलते साकिब नचन को गिरफ्तार किया गया था। इस वर्ष जून में दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button