अशनूर आवेज नगमा की तिकड़ी ने रीयूनियन में जीता सबका दिल, तस्वीरों पर बरसे लाइक्स

‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं अशनूर कौर ने शो में कई मजबूत दोस्तियाँ बनाई थीं। वही बॉन्डिंग शो के बाहर भी कायम है। हाल ही में अशनूर ने अभिषेक बजाज, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और प्रणित मोरे के साथ मस्तीभरी शाम बिताई। सभी ने साथ में खूब एन्जॉय किया, हालांकि इस रीयूनियन में ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना नज़र नहीं आए।

अशनूर का वायरल पोस्ट

अशनूर कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्तों संग हंसते-खेलते कई मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस भी उनके इस रीयूनियन को देखकर बेहद खुश हैं और BB19 गैंग की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिनाले से ठीक पहले हुआ था एलिमिनेशन

शो के दौरान एक विवादित घटना के बाद अशनूर को घर से बाहर होना पड़ा था। उन पर आरोप था कि उन्होंने गुस्से में तान्या मित्तल की ओर लकड़ी का तख्ता फेंक दिया। यह घटना फिनाले से ठीक पहले हुई थी। एक इंटरव्यू में अशनूर ने कहा, “मैं अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रही हूं। मैं ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब थी। एडिटिंग में पूरा सच नहीं दिखाया गया। मैंने तान्या से माफी भी मांगी थी, मेरा इरादा बिल्कुल भी ऐसा नहीं था।”

फैंस और परिवार हुए निराश

अशनूर ने बताया कि शो से उनके अचानक बाहर होने पर उनके माता-पिता और फैंस काफी दुखी हुए। वे पहले दिन से शो को फॉलो कर रहे थे। अशनूर बोलीं, “सब बहुत निराश हैं, लेकिन अब जो हो गया, सो हो गया। हम कुछ नहीं कर सकते।”

Related Articles

Back to top button