भरतपुर में डॉग बाइट का आतंक: एक ही स्कूल के 10 बच्चों और टीचर को कुत्ते ने काटा

भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में एक फीमेल डॉग बच्चों और शिक्षकों के लिए खतरा बन गई है। पिछले एक महीने में यह डॉग 10 बच्चों और एक टीचर को काट चुकी है, जिसके बाद से बच्चे स्कूल आने और मैदान में जाने से घबरा रहे हैं।

स्कूल परिसर में ही दिए थे बच्चे, तब शुरू हुए हमले

टीचर ज्ञानवती ने बताया कि दो महीने से यह फीमेल डॉग स्कूल में दिखाई दे रही थी, लेकिन शुरुआत में शांत थी।
दीपावली की छुट्टियों के दौरान उसने स्कूल परिसर में ही बच्चों को जन्म दे दिया। छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुले, तो डॉग अपने बच्चों के साथ वहीं मौजूद थी और धीरे-धीरे आक्रामक हो गई।

डॉग के हमले से टीचर और बच्चे घायल

19 नवंबर को स्कूल आते ही फीमेल डॉग ने टीचर ज्ञानवती के पैर पर काट लिया।
उन्हें उसी दिन वैक्सीन लगाई गई, अभी और डोज़ लगने बाकी हैं।

डॉग अब तक इन बच्चों पर हमला कर चुकी है —
शालिनी (कक्षा 7), बादल, हिमांशु (कक्षा 5), संजू, गायत्री, रीमा (कक्षा 6), गुंजन, खुशी (कक्षा 3), अभिषेक, दिगम्बर (कक्षा 8), नन्ही निधि (कक्षा 1)।
सभी का उपचार कराया गया है।

शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई, बच्चे स्कूल आना छोड़ रहे

शिक्षकों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है।
शिकायतें 181 टोल-फ्री नंबर पर कई बार दर्ज कराई गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डॉग के डर से कई बच्चे स्कूल आना भी कम कर चुके हैं।

प्रिंसिपल बोले— कई बार हटाने की कोशिश की, फिर लौट आती है

प्रधानाध्यापक तुलसीराम ने बताया:

  • “गली में बच्चों को जन्म देने के बाद से डॉग बेहद आक्रामक हो गई है।”
  • “हमने इसे कई बार स्कूल से बाहर कराया, लेकिन यह फिर आ जाती है।”
  • “बच्चे डरे हुए हैं, मैदान में जाना बंद कर दिया है।”

टीचर भागचंद ने कहा, “हमलावर डॉग के डर से कई बच्चे अब नियमित स्कूल नहीं आ रहे।”

Related Articles

Back to top button