लंबे संघर्ष के बाद उपनल कर्मियों को राहत, 12 वर्ष सेवा पूरी करने वालों को मिलेगा बराबर वेतन

उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि 12 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को अब ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ मिलेगा। इसके साथ ही 12 फरवरी से पहले अन्य उपनल कर्मचारियों को भी समान वेतन देने की प्रक्रिया लागू कर दी जाएगी।
सरकार के निर्णय के बाद अब कर्मचारियों का वेतन उपनल के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे संबंधित विभागों से जारी किया जाएगा। इससे वेतन वितरण में पारदर्शिता और स्थिरता आने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जा रही है, और इस संबंध में आदेश देर शाम तक जारी हो सकता है।





