स्त्री शक्ति पर रश्मिका के संदेश ने खींचा ध्यान, फैंस पूछ रहे हैं यह किसके लिए लिखा गया है

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘स्त्री ऊर्जा’ यानी फेमिनिन एनर्जी के बारे में एक लंबी पोस्ट लिखी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई है। पोस्ट में रश्मिका ने बताया कि असली स्त्री ऊर्जा क्या होती है और यह महिलाओं के जीवन में किस तरह बदलाव लाती है।

रश्मिका के अनुसार यदि कोई महिला अपने अंदर की आवाज से जुड़ जाती है, तो वह चीजों को स्पष्ट रूप से देखने लगती है। लोगों को पहचानने लगती है और स्थितियों को पहले से समझ जाती है। रश्मिका ने लिखा कि कई बार महिलाओं को मन से महसूस होता है कि कुछ गलत होने वाला है, परंतु जीवन की जटिलताओं के कारण वे अपनी ही चेतावनी को नजरअंदाज कर देती हैं।

रश्मिका ने अपने पोस्ट में महिला एकता पर भी जोर दिया और लिखा कि महिलाओं के बीच समर्थन और साथ में एक अनोखा जादू होता है। उनके अनुसार स्त्री शक्ति कमजोर नहीं है। वह कोमल जरूर है, लेकिन बेहद मजबूत और प्यार से भरी हुई है। रश्मिका ने कहा कि जब महिलाएं एक-दूसरे का सहारा बनकर खड़ी होती हैं, तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता।

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि वह देख रही हैं कि बहुत सी महिलाओं में यह शक्ति पहले से मौजूद है। जो महिलाएं अभी इसे महसूस नहीं कर पा रही हैं, वे भी जल्द ही अपनी स्त्री ऊर्जा को समझेंगी और मजबूत बनेंगी।

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ हाल ही में रिलीज हुई है। इसका निर्देशन और लेखन राहुल रविंद्रन ने किया है। फिल्म के निर्माता अल्लू अरविंद, धीरज मोगीलिनेनी और कोप्पिनीदी विद्या हैं। इसमें रश्मिका के साथ दीक्षित शेट्टी, अनु इमैनुएल, रोहिणी, कौशिक मेहता और राव रमेश जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button