108वीं जयंती पर देश ने याद की इंदिरा गांधी, नेताओं ने किया योगदान का स्मरण

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्तूबर 1984 तक देश की प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 31 अक्तूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी। भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल कई महत्वपूर्ण निर्णयों और राजनीतिक घटनाओं के लिए याद किया जाता है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भी शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनकी 108वीं जयंती पर उन्हें नमन किया।

Related Articles

Back to top button