नयनतारा का रॉयल अवतार सोशल मीडिया पर छाया, NBK 111 टीम ने मनाया बर्थडे

‘NBK111’ के मेकर्स ने आज इंस्टाग्राम पर नयनतारा का लुक रिलीज़ करते हुए लिखा, “वह रानी जो महासागरों की शांति और तूफानों के प्रकोप को वहन करती है।” पोस्ट में टीम ने नयनतारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद से उनका रॉयल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘NBK111’ के बारे में
फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित मेगा प्रोजेक्ट है, जिसकी घोषणा नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन पर की गई थी। आज नयनतारा के जन्मदिन पर फिल्म से उनका भव्य लुक जारी किए जाने से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
नयनतारा का वर्कफ्रंट
‘NBK111’ के अलावा नयनतारा जल्द ही निर्देशक अनिल रविपुडी की पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गरु’ में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह यश की एक्शन फिल्म ‘टॉक्सिक’ में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ नयनतारा इस समय साउथ इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।





