बिग बॉस वीकएंड का वार में बड़ा ड्रामा, अमाल मलिक–गौरव खन्ना की बहस ने बढ़ाया विवाद

इस बार ‘बिग बॉस 19’ के वीकएंड का वार को सलमान खान की जगह डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान इन दिनों ‘दबंग टूर’ के लिए कतर में हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी के सामने ही प्रतियोगी गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच जोरदार तकरार देखने को मिली।
गौरव खन्ना से रोहित शेट्टी का सीधा सवाल
प्रोमो में रोहित शेट्टी गौरव खन्ना से पूछते हैं कि शो की शुरुआत में वह जैसे थे, क्या वही उनकी असली पहचान थी या अब उनकी वास्तविक छवि दिख रही है? इस पर गौरव खन्ना जवाब देते हैं कि वह शुरुआत से ही वैसा ही बर्ताव कर रहे हैं, और उनके साथ जो लोग आज भी खड़े हैं, वही उनकी असलियत जानते हैं।
अमाल मलिक ने लगाया पक्षपात का आरोप
गौरव की बात सुनते ही सिंगर अमाल मलिक ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। अमाल का कहना था कि गौरव सिर्फ अपने करीबी लोगों को सपोर्ट करते हैं और गलत तरीके से उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं। जवाब में गौरव ने पलटवार किया कि अमाल ने अपने दोस्त को चीटिंग के जरिए कैप्टन बनवाया है। इस मुद्दे पर दोनों के बीच लंबे समय तक बहस चलती रही।
कौन होगा इस हफ्ते एलिमिनेट?
वीकएंड का वार एपिसोड में हर सप्ताह एक प्रतियोगी घर से बाहर होता है। इस बार किस सदस्य की विदाई होगी, यह एपिसोड ऑन-एयर होने पर सामने आएगा। वर्तमान में घर में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, शहबाज, मालती चाहर, अशनूर और कुनिका सदानंद जैसे सदस्य बचे हैं।





