कटरीना कैफ बेटे के जन्म के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, विक्की कौशल पत्नी को घर ले जाते दिखे

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में शामिल कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में माता-पिता बने हैं। सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो सामने आया, जिसमें विक्की अपनी पत्नी और नवजात बेटे को अस्पताल से घर ले जाते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखा परिवार का पहला glimpse

वीडियो में कटरीना कैफ को बेटे के साथ अस्पताल से निकलते हुए देखा गया। 7 नवंबर को बेटे का स्वागत करने वाली कटरीना को 14 नवंबर की सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
पैपराजी ने इस खास पल को कैमरे में कैद किया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

कब हुआ था बेटे का जन्म?

कटरीना और विक्की अपने नन्हे मेहमान के आगमन का जश्न मना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना ने मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में सुबह 8:23 बजे बेटे को जन्म दिया था।
अस्पताल की ओर से मां और बच्चे की सेहत को लेकर आधिकारिक हेल्थ अपडेट भी जारी किया गया था।

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट

विक्की कौशल इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
उनकी अपकमिंग फिल्मों में संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ और अमर कौशिक द्वारा निर्देशित पौराणिक महाकाव्य ‘महावतार’ शामिल हैं।
हाल ही में रिलीज हुई उनकी ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई, जिसमें उन्होंने संभाजी महाराज की भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button