उत्तराखंड कैबिनेट की बड़ी कार्रवाई, उपनल सहित 12 प्रस्ताव पास

उत्तराखंड सरकार ने देवभूमि परिवार योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत राज्य में रहने वाले परिवारों की यूनिक आईडी बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें पूर्व सैनिक कल्याण निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण और वेतन के मामले में उप समिति गठित करने का निर्णय भी शामिल है।
इसके अलावा, उपनल के माध्यम से अब विदेशों में भी रोजगार मिलेगा। आपदा में मृतक आश्रितों को अब पाँच लाख रुपये और पक्का मकान ध्वस्त होने पर भी पाँच लाख रुपये सहायता मिलेगी। मंत्रिमंडल ने दैनिक, संविदा और तदर्थ कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए भी उप समिति गठित की है।





