चयन प्रक्रिया में होगी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू; आरक्षित वर्ग को मिलेगी छूट

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 4 नवंबर 2025 को ग्रेड ‘ए’ भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 91 सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक NABARD की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए योग्यता:
- सहायक प्रबंधक (RDBS): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कम से कम 60% अंक। एससी/एसटी/PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक। मास्टर डिग्री, CA/CS/ICAI डिग्री या प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी मान्य।
- सहायक प्रबंधक (विधि सेवा): विधि स्नातक (LLB) के साथ 60% अंक, आरक्षित वर्ग के लिए 55% अंक।
- सहायक प्रबंधक (प्रोटोकॉल और सुरक्षा सेवा): सेना, नौसेना या वायु सेना में कम से कम 5 वर्षों का कमीशन प्राप्त सेवा अनुभव।
वेतनमान:
प्रारंभिक वेतन लगभग ₹44,500 प्रति माह होगा। कुल मासिक वेतन प्रारंभ में लगभग ₹89,150 होगा, जिसमें महंगाई भत्ता, स्थानीय प्रतिपूरक भत्ता, मकान किराया भत्ता और ग्रेड भत्ता शामिल हैं।
आवेदन शुल्क:
SC/ST/PwBD: ₹150 (सूचना शुल्क)
अन्य सभी श्रेणियाँ: ₹850 (आवेदन शुल्क ₹700 + सूचना शुल्क ₹150)
चयन प्रक्रिया:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 200 अंकों की ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ स्क्रीनिंग परीक्षा, जिसमें अर्हक और योग्यता खंड शामिल हैं।
- मुख्य परीक्षा (Mains): ऑनलाइन परीक्षा, वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी और विषय-विशिष्ट ज्ञान का परीक्षण।
- साइकोमेट्रिक टेस्ट: अनिवार्य योग्यता परीक्षा, साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण होना जरूरी।
- साक्षात्कार: कुल 50 अंकों का अंतिम चरण।





