पटाखों जैसी मिठाई, डिब्बों में छुपा स्वाद: जयपुर में काजू और गोल्ड का अनोखा कॉम्बिनेशन

जयपुर में इस दिवाली मिठाइयों का नया रूप देखने को मिलेगा। मिठास और रोशनी के त्योहार पर शहर की दुकानों ने पारंपरिक मिठाइयों को आतिशबाजी थीम में बदल दिया है। मिठाई के डिब्बे खोलते ही अगर आपको सूतली बम, बुलेट बम, अनार या चकरी नजर आए, तो हैरत होना स्वाभाविक है।

वैशाली नगर स्थित त्योहार स्वीट्स ने ‘सुनहरी दिवाली’ कलेक्शन लॉन्च किया है। इसमें मिठाइयों को पटाखों, दीपक, अनार और चकरी की शेप दी गई है और ऊपर रंग-बिरंगे रैपर लगाए गए हैं। ‘आतिशबाजी थाल’ नामक स्पेशल प्लेटर में सभी पटाखा-शेप मिठाइयां एक साथ सजाई गई हैं, जिसे गिफ्टिंग के लिए परफेक्ट माना जा रहा है।

24 कैरेट गोल्ड वाली मिठाइयां
इस कलेक्शन में काजू कतली, मोतीचूर लड्डू, पिस्ता लॉन्ज और रसमलाई जैसी मिठाइयां 24 कैरेट गोल्ड वर्क के साथ बनाई गई हैं। काजू कतली की कीमत 3500 रुपए प्रति किलो रखी गई है। स्वीट्स की ओनर अंजली जैन के अनुसार, गोल्ड वाली मिठाइयां पिछली साल के ‘स्वर्ण भस्म पाक’ की डिमांड को देखते हुए लॉन्च की गई हैं।

हाई-क्वालिटी इंग्रीडिएंट और डिजाइनर पैकिंग
मिठाइयों में हाई-क्वालिटी काजू, घी और शुगर का इस्तेमाल किया गया है। गिफ्ट बॉक्स में छोटे डेकोरेटिव आइटम भी जोड़े गए हैं ताकि यह सीधे गिफ्ट के रूप में पेश की जा सके।

दिवाली गिफ्टिंग में नया ट्रेंड
इस साल जयपुर में दिवाली गिफ्टिंग का ट्रेंड बदल गया है। लोग अब प्रीमियम पैकिंग और यूनिक डिज़ाइन वाली मिठाइयों को प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही, दुकान पर मोदक और लड्डू शेप की कैंडल्स भी रखी गई हैं, जिससे यह कलेक्शन दीपावली के गिफ्टिंग सेगमेंट में नया प्रयोग साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button