करवा चौथ पर पाएं नैचुरल ग्लो: ये फेस पैक बनाएं आपकी स्किन बिना फिल्टर भी दमकती

करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सज-धज कर व्रत रखती हैं। हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा इस दिन दमकता हुआ दिखे।
आजकल स्किन को ग्लो करने के लिए ज्यादातर महिलाएं सीधे फिल्टर का इस्तेमाल कर लेती हैं, लेकिन अगर आप फोटो में हर बार फिल्टर लगाना पसंद नहीं करतीं, तो ये आसान घरेलू फेस पैक आपकी मदद कर सकते हैं।
1. चंदन और गुलाब जल फेस पैक
सामग्री: 1 चम्मच चंदन पाउडर + 1–2 चम्मच गुलाब जल
विधि: चंदन और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और हफ्ते में दो बार चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
फायदा: स्किन टोन में सुधार और दाग-धब्बों में कमी।
2. केला और शहद फेस पैक
सामग्री: 1 पका केला + 1 चम्मच शहद
विधि: केले को मैश करके शहद में मिलाएं। चेहरे पर 30 मिनट के लिए अप्लाई करें और धो लें। हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें।
फायदा: स्किन को नैचुरल ग्लो और मुलायम बनाता है।
3. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल फेस पैक
सामग्री: 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी + 1 चम्मच एलोवेरा जेल
विधि: दोनों सामग्री को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
फायदा: ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त, एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है और डीप क्लीनिंग करता है।
4. हल्दी और दही फेस पैक
सामग्री: 1 चुटकी हल्दी + 1 चम्मच दही
विधि: हल्दी और दही मिलाकर चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
फायदा: टैनिंग हटाता है और स्किन को ग्लो देता है।
5. ओट्स और दूध फेस पैक
सामग्री: 1 चम्मच पिसा हुआ ओट्स + 2 चम्मच दूध
विधि: दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
फायदा: डेड स्किन हटाता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।





