पवन कल्याण की ओजी ने मचाई धूम – स्टार पावर से फैंस उत्साहित, कहानी पर मिले मिले-जुले रिव्यू

फैंस का रिएक्शन
फिल्म देखकर लौटे ज्यादातर दर्शकों ने पवन कल्याण की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘रियल ओजी’ बताया। एक यूजर ने एक्स पर निर्देशक सुजीत की भी सराहना की और फिल्म को 2.3 स्टार दिए।
बीजीएम और मास एंटरटेनर टैग
एक अन्य दर्शक ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ करते हुए कहा कि ‘ओजी’ पूरी तरह पवन कल्याण के कंधों पर टिकी है और यह एक मास एंटरटेनर है।
फर्स्ट हाफ को मिला प्यार
दूसरे यूजर ने फिल्म के पहले हाफ को बेहतरीन बताते हुए 5 में से 4 स्टार दिए।
हजार करोड़ का दावा
एक फैन ने इसे ‘ऑल टाइम रिकॉर्ड’ फिल्म करार दिया और दावा किया कि ‘ओजी’ 1000 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी।





