‘मुझे गुस्सा आया और रोना आया…’, पवन सिंह द्वारा गलत तरीके से छूने पर अंजलि राघव ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में एक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक्ट्रेस अंजलि राघव को स्टेज पर गलत तरीक से छू रहे थे। इस पर नेटिजंस ने अभिनेता को खूब खरी-खोटी सुनाई। अब इस मामले पर अभिनेत्री अंजलि राघव ने एक वीडियो शेयर कर इस कृत्य की निंदा की है।
‘मैंने थप्पड़ क्यों नहीं मारा?’
शनिवार को अंजलि राघव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर स्टेज पर पवन सिंह द्वारा गलत तरीके से छूने पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने मंच पर बिना सहमति से उन्हें छूने के लिए पवन सिंह की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘मैं दो दिनों से बहुत परेशान हूं। मुझे मैसेज आ रहे हैं, जो लखनऊ वाला हादसा हुआ उसे लेकर। उसमें लोग पूछ रहे हैं कि मैंने कुछ क्यों नहीं बोला, एक्शन क्यों नहीं लिया, थप्पड़ क्यों नहीं मारा। साथ ही कुछ लोग मुझे ही गलत समझ रहे हैं, कुछ मीम्स पर लिख रहे हैं, ‘ये तो ‘हंस रही थी, मजा ले रही थी।’ क्या पब्लिक में मुझे टच करके जाने से मुझे खुशी होगी?’





