स्कूलकर्मी की पीट-पीटकर हुई हत्या में फरार इनामी पूर्व कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

जालौन:स्कूलकर्मी की पीट पीटकर हुई हत्या के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी पूर्व कांग्रेसी विधायक को एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके साथी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक समेत चार लोग जेल जा चुके हैं। जबकि उनका पौत्र अभी तक फरार है।

कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव निवासी जितेंद्र अहिरवार का शव 9 अगस्त की शाम को लहुलुहान हालत में कार सवार सीएचसी में छोड़कर भाग गए थे। मृतक के बेटे नितिन ने 10 अगस्त को कोतवाली में पूर्व कांग्रेसी विधायक रामप्रसाद अहिरवार, उनके बेटे पूर्व बसपा विधायक अजय सिंह पंकज व अजय के दो बेटों अमन व राजा के अलावा अमित नामक व्यक्ति के साथ ही एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया था। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Related Articles

Back to top button