‘हैवान’-‘हेरा फेरी 3’ और इस फिल्म के बाद रिटायरमेंट की तैयारी में प्रियदर्शन, बोले- ‘थक गया हूं’

प्रियदर्शन इंडस्ट्री के चर्चित निर्माता-निर्देशक हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्मों ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। प्रियदर्शन अब फिल्म मेंकिंग से रिटायरमेंट लेने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने ऐसी इच्छा जाहिर की। उन्होंने ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3’ को पूरा करने के बाद फिल्म निर्माण से संन्यास लेने की अपनी योजना का खुलासा किया है।

कोच्चि में चल रही ‘हैवान’ की शूटिंग
निर्देशक प्रियदर्शन ने फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसे फिलहाल कोच्चि में फिल्माया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार अभिनेता सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। ‘हैवान’, प्रियदर्शन की 2016 की हिट फिल्म ‘ओप्पम’ से प्रेरित है, लेकिन इसके डायलॉग और स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए हैं। इस बीच निर्देशक ने अपनी फ्यूटर प्लानिंग को लेकर बात की।

मोहनलाल के साथ बनाएंग 100वीं फिल्म
फिल्म ‘हैवान’ प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म है। ‘ओप्पम’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले मोहनलाल भी ‘हैवान’ में कैमियो भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में प्रियदर्शन ने ‘ऑनमनोरमा’ (onmanorama) से बातचीत में खुलासा किया कि उनका किरदार दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा। उन्होंने आगे कहा कि ‘हैवान’ के बाद वे मोहनलाल को लीड रोल में लेकर अपनी 100वीं फिल्म का निर्देशन करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।

बोले- ‘थक गया हूं’
प्रियदर्शन से जब लगातार अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘यह सब कंफर्ट की बात है’। सीक्वल के बारे में उन्होंने स्वीकार किया, ‘मैं आमतौर पर सीक्वल के साथ अपनी मूल फिल्मों की नकल नहीं करता, यह मेरा काम करने का पसंदीदा स्टाइल नहीं है’। उन्होंने चौंकाने वाली टिप्पणी करते हुए आगे कहा, ‘इन फिल्मों को पूरा करने के बाद मैं उम्मीद है मैं रिटायर हो जाऊंगा। मैं थक गया हूं’।

Related Articles

Back to top button