सड़क पर तड़प रहा था गोवंश, एसडीएम ने रुकवा लिया काफिला, फिर जो किया…लोग कर रहे महिला अधिकारी की प्रशंसा

आगरा:  आगरा जयपुर हाईवे पर स्थित गांव महुअर पर घायल पड़े गोवंश का मंगलवार को एसडीएम किरावली नीलम तिवारी ने इलाज करवाया। इसके बाद प्रधानपति चंदन दिवाकर को गोवंश को गो आश्रय में भिजवाने के लिए निर्देश दिए। वहीं राहगीर और ग्रामीणों ने एसडीएम की प्रशंसा की है।

विकास खंड अछनेरा के गांव महुअर पर हाईवे के डिवाइडर पर दर्जनों छुट्टा मवेशी बैठे रहते हैं। मवेशी अचानक उठकर बीच सड़क पर आ जाते हैं। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट आ गई, जिस वजह से उसे खड़े होने में परेशानी हो रही थी। मंगलवार सुबह करीब दस बजे एसडीएम किरावली नीलम तिवारी अपनी गाड़ी से कार्यालय जा रहा थीं। तभी उनकी नजर हाईवे पर जख्मी गोवंश पर पड़ी।

एसडीएम ने तुरंत ही अपनी गाड़ी रुकवा ली। एसडीएम ने घायल गोवंश को पानी पिलवाया। इसके बाद चिकित्सक को बुलाकर इलाज करवाया। आधे घंटे से अधिक समय तक एसडीएम हाईवे पर खड़ी रहीं। वहीं एसडीएम की गोसेवा को देखकर राहगीर एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने एसडीएम के कार्य की जमकर सराहना की है। साथ ही श्यामबाबू दीक्षित, सुनील शर्मा, आकाश प्रजापति, दिनेश कश्यप, संदीप शर्मा, नजर खान, दीपक कुशवाह आदि ने छुटटा मवेशियों को गोशाला में भिजवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button