पेड़ से लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, युवती पर प्रताड़ना का आरोप; पुलिस कर रही जांच

लखनऊ:  राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की रात जानकीपुरम के रमपुरवा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल (24) का शव अजनहर इलाके में आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। छोटे भाई मोहित ने युवती पर बड़े भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जानकीपुरम थाने में युवती के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही कॉल डिटेल की जांच करने की मांग की है।

मोहित के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम 6.00 बजे भाई के पास कॉल आई थी। इसके बाद वह घर से निकल गए थे। अगले दिन गांव आए मगर घर नहीं लौटे। उसी दिन शुक्रवार को रात करीब 9.00 बजे पुलिस ने पिता राम नारायण को कॉल किया। फोन उठाने पर पुलिस कर्मियों ने पिता को भाई का शव मिलने की सूचना दी। मोहित आनन-फानन अपने पिता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

कर्ज के कारण भी रहता था परेशान
इसके बाद शनिवार को मोहित ने युवती के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, पूछताछ में घरवालों ने यह भी बताया है कि अनिल काफी लोगों से कर्ज भी ले रखा था। इस कारण भी वह परेशान रहते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button